BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
पंजाब में फ़ुटबॉल टूर्नामेंट खेल रहे खिलाड़ी को सरेआम गोलियों से भून दिया गया। अमृतसर के गांव खब्बे राजपूतां में एक फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान फायरिंग में नाबालिग की मौत हो गई, जबकि छुट्टी पर आया एक फौजी घायल हो गया। थाना मेहता प्रभारी सब इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया शनिवार को गांव खब्बे राजपूतां में 5 दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच हुआ था। विजेता टीमों को सम्मानित किया जा रहा था कि इसी दौरान ग्राउंड में गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। इससे ग्राउंड में हाजिर लोगों में हड़कंप मच गया।बाइक सवार 2 हमलावरों ने 3 फायर किए। ग्राउंड में मौजूद नाबालिग गुरसेवक सिंह निवासी गांव नंगली और छुट्टी पर आए फौजी गुरप्रीत सिंह को गोली लग गई। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां नाबालिग गुरसेवक सिंह की मौत हो गई जबकि गुरप्रीत सिंह का इलाज चल रहा है।घटना के बाद मृतक गुरसेवक सिंह के परिजनों और इलाके के लोगों ने आक्रोश जताते हुए थाना मेहता के सामने बटाला-बाबा बकाला साहिब मुख्य मार्ग पर धरना लगा दिया।