BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
पंजाबी फ़िल्मों के नामी प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल को मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिन्हें आज दोपहर को अदालत में पेश करके उनका पुलिस रिमांड लिया जाएगा, बीते दिन पंजाब की मशहूर सिंगर सुनंदा शर्मा ने सीएम मान से इंसाफ़ की मांग की थी उन्होंने कहा था कि पंजाबी फ़िल्म इंडस्ट्री में उन्हें ब्लैकमेल रिसालदार रहा है उनका शोषण हो रहा है। सुनंदा ने कहा कि वो किराए के मकान में रहती हैं किराया देने के लिए पैसे तक नहीं ओर ऊपर से उनके पैसे नही दिए जा रहे साथ ही उन्हें एक एग्रीमेंट का कहकर कहीं भी ओर काम नहीं करने दिया जा रहा। जिससे परेशान होकर सुनंदा ने न्याय की गुहार लगाई थी। सुनंदा शर्मा की शिकायत पर मोहाली में फ़िल्म प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल पर मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार किया गया।