BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

“हरियाणा के पंचकूला में मंगलवार देर शाम चंडीगढ़ पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल की लाश मिली है। यह लाश कार के भीतर थी। पुलिस ने कार के शीशे तोड़कर लाश को बाहर निकाला। जो पंचकूला के मनसा देवी कॉम्पलेक्स (MCD) में खड़ी थी। महिला कॉन्स्टेबल का नाम सपना है। वह मूल रूप से हरियाणा के महेंद्रगढ़ की रहने वाली थी। उसकी 3 साल की बेटी है। वह अपनी बेटी के साथ मोहाली के नया गांव में रहती थी। यहां उसका अपना है। सपना मंगलवार सुबह घर से ड्यूटी जाने के लिए निकली थी। हालांकि बाद में वह ड्यूटी पर नहीं गई। जिसके बाद परिवार भी उसकी तलाश कर रहा था। 

महिला कॉन्स्टेबल के पति आर्मी में 

शाम को पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध गाड़ी खड़ी है। जिसमें एक युवती बेसुध हालत में पड़ी है। इसके बाद पुलिस तुरंत वहां पहुंची। लाश बाहर निकालने के बाद पता चला कि वह पुलिस कॉन्स्टेबल की लाश है। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक सपना शादीशुदा थी। उसका पति आर्मी में है। उसके पति का नाम परविंदर है। वह CID विभाग में तैनात थी। उसकी ड्यूटी पंजाब भवन में थी। “