BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
शहर में नाजायज बिल्डिंग बनने से रोकने में मेयर भी कामयाब नहीं हो रहे है, कुछ दिन पहले बिल्डिंग विभाग में अधिकारियों का तबादला करके इंस्पेक्टर एटीपी को नए इलाके दिए गए थे ताकि नाजायज इमारतों का काम रूक जाएँ ओर सरकार को रेवेन्यू आएँ पर ऐसा नहीं हो रहा। मेयर बनने से पहले तो जालंधर में आँधी तूफ़ान की तरह अवैध बिल्डिंग बनी थी पर अब इसके बाद शहर का कार्यभार मेयर विनीत धीर ने सँभाला ओर अधिकारियों को तुरंत आदेश भी जारी किए कि कोई भी अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएँगे पर इसके बावजूद जालंधर में ये निर्माण रुकने का नाम नहीं ले रहे। बस्ती शेख चिट्टा स्कूल के सामने मेन रोड पर कई दुकाने नाजायज बनकर तैयार हो गई है. बताया जा रहा है कि गुरू नानक फर्नीचर नाम की दुकान चलाने वाले ने अपनी दुकान के सामने साहिब फ़र्नीचर नाम का बोर्ड लगाकर अवैध दुकान चार मंजिल तक बना ली है पर मेन रोड पर नाजायज बिल्डिंग किसके इशारे पर बनी ये हैरान करने वाली बात है, इसी दुकान के साथ एक वाशिंग सेंटर ओर गैरेज भी नाजायज बनकर तैयार हो गया है जिनकी कई शिकायतें होने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।