BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर में कांग्रेसी पार्षद के कहने पर नगर निगम से सुपर सक्शम मशीन को लेकर सीवरेज खोलने गए अधिकारी को आप नेता ने थप्पड़ जड़ दिए, इतना ही नहीं थप्पड़ जड़ने के बाद धक्का मुक्की करके उसे वहीं से भगा दिया गया ओर किसके कहने पर सीवरेज खोलने आया है ये पूछा गया। जिसकी शिकायत कमिश्नर को दी गई है। जिसके बाद इलाके में सफ़ाई का काम बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि नारथ इलाके में कांग्रेस पार्षद ने इलाके में सीवरेज की सफ़ाई के लिए शिकायत दी थी जिसके बाद सुपर सक्षम मशीन लेकर पहुँचे अधिकारी को आप नेता ने थप्पड़ मार दिया। जो मामले में राजीनामा करवाने के लिए मेयर भी ज़ोर लगा रहे है।