BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
लांबड़ा से नकोदर रोड पर भीषण सड़क हादसे हो गया। इस घटना की दिल दहलाने वाली सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक्टिवा पर सवार 4
युवकों की खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 2 अन्य युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि घटना में 4 लोग घायल हुए थे, जिसमें 2 की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोगों को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।