BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

अदालत ने पास्टर बजिंदर को ऐसी सज़ा सुनाई कि सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएँगे। तीन दिन पहले अदालत ने पास्टर बजिंदर को दोषी करार दिया था जिसके बाद मंगलवार को उन्हें अदालत ने सजा सुनानी थी। येशू-येशू वाले ईसाई धर्मगुरु पादरी बजिंदर सिंह को रेप केस में उम्रकैद की सजा हो गई है। मोहाली कोर्ट ने उसे यह सजा सुनाई। जिसके बाद मोहाली कोर्ट के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बजिंदर को कोर्ट ने 3 दिन पहले दोषी करार दिया था। जिसके बाद उसे पटियाला जेल में बंद कर दिया गया था। बजिंदर पर आरोप है कि उसने विदेश में बसाने के बहाने युवती को अपने घर ले गया। जहां उसका रेप कर वीडियो बनाई। उसे धमकी भी दी कि अगर उसका विरोध किया तो वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल देगा।

“1. बजिंदर महिला को अपने घर ले गया, रेप किया: बजिंदर सिंह पर 2018 में रेप, मारपीट और धमकी देने के मामले में मोहाली के जीरकपुर थाने में केस दर्ज हुआ था। महिला का कहना था कि वह विदेश में बसना चाहती थी। इसके लिए उसने बजिंदर से संपर्क किया। बजिंदर उसे मोहाली स्थित अपने सेक्टर 63 घर में ले गया। जहां उसके साथ रेप कर वीडियो बनाई।”