BURNING NEWS RAJESH SHARMA
रात के अंधेरे में किरयाना दुकान चलाने वाले ने नाजायज बनी दुकान का जल्दी जल्दी लैंटर डाल दिया, हालाँकि इलाके में चर्चा है कि किरयाना दुकान वाला सिफारिश ओर चढ़ाने के दम पर नाजायज दुकान बनाकर जहां इलाके की पार्किंग व्यवस्था को ख़राब रहा है वहीं निगम में इसकी शिकायत होने के बाद भी
फ़िलहाल कोई कार्रवाई नहीं हुई है। काला सिंघा रोड पर बिजली की दुकान वाले में नाजायज दुकान बनाकर निगम को रगड़ा लगाया है, तो वहीं पेंट फैक्ट्री वाले की जिन दुकानों को निगम ने डिच चलाकर ध्वस्त किया था वो दोबारा से सेटिंग से बन गई है। घई नगर की इस दुकान पर रविवार रात छुट्टी का फ़ायदा उठाकर लैंटर डाल दिया गया पर अब इस दुकान की शिकायत मिलने पर नोटिस जारी किया जा रहा है ओर इस पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की जाने वाली है। बस्ती शेख कोट मोहल्ला में किरयाना दुकान चलाने वाला नाजायज दुकान का निर्माण कर जहां नगर निगम को मोटा रगड़ा लगा चुका है तो वहीं मेन रोड पर टरैफिक जाम का कारण भी आने वाले समय में बनेगा।