BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

KINGDOM ट्रैवल एजेंट के द्वारा एक बार फिर से ठगी मारने का मामला सामने आया है, इस ट्रैवेल एजेंट के आफिस के बाहर रोज़ाना कोई ना कोई पीड़ित आकर हंगामा करता है ओर अपने दिए पैसे एजेंट से वापिस माँगता है पर बावजूद इसके डीसी जालंधर के द्वारा इसका लाईसेंस रद्द नही किया गया, हालाँकि क़रीब 50 लाईसेंस रद्द कर दिए गए है। जालंधर में रहने वाले पीड़ित ने अब पुलिस कमिश्नर से किंगडम ट्रैवेल एजेंट के खिलाफ ठगी की शिकायत दी है ओर लाईसेंस रद्द करने की मांग की है ताकि ओर लोग इनकी ठगी का शिकार ना हो जाए।कमल कुमार निवासी भार्गव कैंप ने आरोप लगाया कि उनसे क़रीब 7 लाख रूपए लेकर उनके बेटे का वीजा नहीं लगाया। पैसे मांगने जाएँ तो बाउंसर धक्के देकर बाहर निकाल देते है, मैनेजर गालियाँ देकर बाहर निकाल देता है मालिक मिलता ही नहीं है, पिछले महीने नक़ली साईन करके एक चैक थमा दिया जो पता करवाया तो साईन मैनेजर ने करके दिए थे मालिक के लाईन ही नही थे।