BURNING NEWS✍️VARINDER
जालंधर के भार्गव कैंप में घर के बाहर से बाइक चोरी करके दो और आरोपी भागने लगे थे कि तभी सीसीटीवी कैमरे में देख कर युवक ने उनका मुकाबला किया तो आरोपियां ने उसे पर तेजधार
हथियारों से हमला कर दिया। घटना के दौरान सागर नामक युवक ने बहादुरी दिखाते हुए छत से छलांग लगाकर लुटेरों के साथ मुकाबला किया। इस दौरान लुटेरे अपनी बाइक और हथियार छोड़कर घर के बाहर खड़ी बाइक लेकर फरार हो गए। वहीं लुटेरों की बाइक और हथियार युवक ने पुलिस के हवाले कर दिए है। पुलिस द्वारा बाइक और हथियार जब्त करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि 2 व्यक्ति बाइक लेकर फरार हो गए। इस दौरान युवक ने देखा कि 2 युवक उसका बाइक लेकर फरार हो गए। घटना को लेकर व्यक्ति ने देखा तो वह छत से उतरकर लुटेरों का पीछा किया। इस दौरान उसने लुटेरों के साथ मुकाबला किया। वहीं सागर ने बताया कि वह भाई के साथ फोन पर बात कर रहा था। इस दौरान कैमरे में देखा कि युवक उसका बाइक लेकर फरार हो रहे है। जिसके बाद वह छत से उतरकर लुटेरों का पीछा करने चला गया। जिसके बाद एक लुटेरे को उसने काबू कर लिया। जिसके बाद वह जैसी की उसकी बाइक को साइड पर करने लगा तो उक्त लुटेरा मौके से फरार हो गया। वहीं बाइक को कब्जे में लेकर जब पुलिस के हवाले किया तो पता चला कि लुटेरों की बाइक भी चोरी की है और उस पर 2 अलग-अलग नंबर प्लेट लगी हुई थी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।