BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

रोज़ी रोटी के लिए अमेरिका गए व्यक्ति की सड़क हादसे में वहाँ मौत हो गई है़, मौत की खबर सुनने के बाद मृतक के गाँव पलाही में शोक की लहर है। फगवाड़ा के प्लाही गाँव के रहने वाले मनदीप सिंह सल्ल जो कि दो साल पहले अमेरिका गया था जहां बीते दिन हुए सड़क हादसे में उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिवार ओर गाँव में शोक की लहर है। मृतक के दो बच्चे हैं बताया जा रहा है कि मनदीप सल्ल गाँव प्लाही में पहले खेतीबाड़ी का काम करते थे पर बाद में अमेरिका चले गए।