BURNING NEWS✍️

दुबई एयर शो के दौरान एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यह खबर भारत के लिए काफी दुखद है। मिली जानकारी के अनुसार, दुबई एयर शो में भारतीय वायुसेना का तेजस लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। इस हादसे का वीडियो सामने आया है, जो हैरान कर देने वाला है।

मिली जानकारी के अनुसार, आज भारत के इस लड़ाकू विमान के साथ हादसा दुबई में एयर शो के दौरान करीब 2 बजकर 10 मिनट पर हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे चंद सेकेंड में तेजस विमान अपना नियंत्रण खोते हुए आसमान से सीधे जमीन पर गिर जाता है। धरती पर गिरते ही इस विमान में आग लग जाती है और देखते ही देखते यह एक बड़े आग के गोले में बदल जाता है। यह आग का गोला कई किलो मीटर दूर से भी देखा गया।