BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर के मक़सूदा सब्ज़ी मंडी में भाजपा नेता पर गोलियाँ चलने का मामला सामने आया है, वहीं गोली चलाने वाले भी भाजपा के वर्कर बताए जा रहे हैं जिन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलाई। बताया जा रहा है कि युवा नेता मोनू पुरी के गोली लगी है। वही दूसरे पक्ष ने बताया कि मोनू पुरी ने उन पर गोली चलाई ओर जो गोली हाथापाई के दौरान उसके अपने ही पैर में लग गई। जिसकी सीसीटीवी आने पर सारी बात साफ हो जाएगी। मक़सूदा सब्ज़ी मंडी में गोली चलने की सूचना के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुरानी रंजिश के चलते ये विवाद हुआ बताया जा रहा है जहां कहा सुनी के बाद मोनू पुरी को गोली मारी गई है जिसे आरथोनोवा अस्पताल भर्ती करवाया गया। वही दूसरे पक्ष में घायल तरुण नाम के युवक का आरोप है कि मोनू पुरी सुबह से ही कई अपराधिक युवकों को इकठा करके उन पर हमला करना चाहता था जिसने ख़ुद गोली चलाई जो उसके पैर में गोली उसी की रिवाल्वर से लगी ओर झूठा आरोप लगाकर उन्हें फँसाना चाहता है।