BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
चुनावी रंजिश के दौरान आज एक रस्म किरया में कांग्रेस के पार्षद बंटी नीलकंठ ने अपने वार्ड के हारे हुए प्रत्याशी की जमकर पिटाई की, बंटी नीलकंठ पर आरोप है कि उन्होंने रस्म किरया ख़त्म होते ही निखिल अरोड़ा को गंदी गालियाँ दीं फिर सर्विस स्पून उसकी गर्दन पर मारे। जिसके बाद निखिल को वहाँ खड़े लोगों ने घर भेजा, निखिल के भाई ने बताया कि उनका भाई इलाके में किसी के देहांत के बाद उनकी रस्म किरया पर गए थे कि वही बंटी नीलकंठ भी आए हुए थे जिन्होंने अपने साथियों सहित उनके ऊपर सर्विस सपून से ताबड़तोड़ वार किए। हालाँकि बंची नीलकंठ की तरफ़ से भी आरोप लगाया गया है कि निखिल ने उनपर हमला किया उनकी चेन भी तोड़ी दोनों पक्षों ने सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया है पुलिस मामले की जाँच में लगी है, हालाँकि बंटी नीलकंठ को फ़ोन किया पर उन्होंने फ़ोन नहीं उठाया।