BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
मेयर विनीत धीर के द्वारा जालंधर सिटी को स्मार्ट ओर सुंदर बनाने के लिए जहां निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं वहीं विनीत धीर ने जालंधर में पिछले 20 सालों से शहर के मुख्य मार्ग पर कूड़े के डम्प को पक्के तौर पर उठवा दिया है जिससे अब शहर के लोगों को बड़ी राहत मिली है, विनीत धीर ने बताया कि शहर के प्लाजा चौक में कूड़े के डम्प को लगते क़रीब 20 साल हो गए थे जिसको लेकर आसपास के लोगों ओर दुकानदारों में कई बार निगम को कहा गया था जिस समस्या को आज विनीत धीर ने दूर कर दिया है, उन्होंने कहा कि अब प्लाजा चौक में कूड़े का डम्प पक्के तौर पर उठवा दिया है।