BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

ईमानदारी की बड़ी बड़ी बातें करके दूसरी पार्टियों के नेताओं को नीचा दिखाने वाली कांग्रेस की पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर के बेटे खुद क्या करते हैं शायद उन्हें इस बात का ज्ञात नही। जालंधर वेस्ट में सुरेंद्र कौर के बेटे ने एक बार फिर से नाजायज कालोनी काटकर ये साबित कर दिया है कि वो ऐसे ही नगर निगम को चूना लगाकर अपनी जेबें भरते रहेंगे। नाजायज कालोनी काटने का ये पहला काम नहीं है इससे पहले भी कोका कोला फैक्ट्री देयोल नगर में उसे तोड़कर नाजायज कालोनी काटकर करोड़ों रूपए कमाएँ जिसका खुलासा आप नेता पवन टीनू ने किया था पर उस कालोनी पर कारवाई ज़ीरो दिखी। वहीं अब फिर से सिद्धार्थ नगर के पास धार्मिक डेरा खुलने जा रहा था पर वो डेरा इलाके के लोगों ने नहीं खुलने दिया पर इसी बीच मैदान में सुरेंद्र कौर के बेटे ने कूदकर फ़ायदा उठाया ओर वो जगह सस्ते दामों में ख़रीद ली जिसके बाद उसी जगह को दुगने दाम पर बेच दिया। जिसमें बड़े प्लांट में गलियाँ निकालकर वहाँ नाजायज प्लांट काटे जा रहे है, इन सबके पीछे कांग्रेस के जिला प्रधान राजेंद्र बेरी का हाथ है। जिनकी शह पर ये सब काले काम हो रहे है।