BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

पत्रकार को बुरी तरह से पीटकर उसको गंदे पानी में फैककर ऊपर से लातें मारी गई, जिसमें बुरी तरह घायल पत्रकार को अस्पताल भर्ती कराया गया। पत्रकार की पिटाई करने वाले कोई ओर नहीं बल्कि सब-इंस्पेक्टर थे जिन्होंने मामूली बात के बाद

पत्रकार को पहले थप्पड़ मारे फिर उसको गंदे पानी में फैककर ऊपर से लातें मारीं। सारी घटना सीसीटीवी में क़ैद हो गई जोकि बटाला शहर की है जहां पत्रकार बलविंदर भल्ला ने सड़क पर खड़े सब इंस्पेक्टर जो कमांडो यूनिट के थे उन्हें कहा कि आप यहाँ बटाला के नही लगते बस इसी बात से नाराज़ होकर पत्रकार की पिटाई कर दी गई। घटना के बाद दोनों सब इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।