BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर में ट्रैवेल एजेंटों को नक़ली डिग्री ओर सर्टिफ़िकेट देने वाली डाक्टर गोयल की कंपनी पर पुलिस ने रेड करके वहाँ से बोरी भरके नक़ली डिग्री ओर कई यूनिवर्सिटी के सर्टिफ़िकेट
बरामद किए है। उक्त डिग्री एकं सर्टिफ़िकेट के ज़रिए कई लोगों को नौकरी दिलवाई गई ओर कई लोगों को विदेश भेजा गया इससे पहले वीजा 24 ट्रैवेल एजेंट की एक वीडियो भी वायरल हुई थी जिसमें उन्होंने एक लाख में नक़ली सर्टिफ़िकेट बनाने की बात कही थी। वहीं जालंधर के अर्बन इस्टेट इलाके में एक घर में पुलिस रेड के दौरान वहाँ भारी मात्रा में नक़ली डिगरी सर्टिफ़िकेट बरामद किए। लड़की ने आरोप लगाया था कि अंदर महिलाओं का शोषण होता है ओर शराब पिलाई जाती हैँ पुलिस को कोठी के अंदर शराब की पेटियां ओर कई आपत्तिजनक समान बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला है कि डाक्टर गोयल जो नक़ली डिग्री ओर सर्टिफ़िकेट बनाता था वो शहर के कई ट्रैवेल एजेंटों के काम आता था जिनके नाम का खुलासा जल्द होगा।