BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
चाईना डोर का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है,रोज़ाना चाईना डोर से किसी ना किसी मासूम की जान जा रही है रोज़ाना पक्षी इस डोर से अपने पंख गवां उड़ने की आज़ादी ख़त्म कर रहा है, वहीं पंजाब भर में अगर पुलिस चाहे तो एक दिन में ही चाईना डोर का क़हर ख़त्म कर सकती है। चाईना डोर हर छत पर है पुलिस लोगों की छतों पर जाकर पतंग उड़ाने वालो तक पहुँचे तो इसका प्रभाव ज़्यादा पड़ेगा। वहीं पुलिस का छतों पर अगर चढ़कर एकशन हो तो उसको देख अन्य लोग भी चाईना डोर से दूरी बना लेंगे वहीं छतों पर चढ़कर पुलिस पतंग उड़ाने वाले को पकड़े तो वो डोर कहाँ से लाया इसका भी खुलासा होगा ओर कारवाई करने भी आसान हो जाएगी। लुधियाना में मासूम की चाईना डोर से मौत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है ओर सख्ती करने के मूड में है वही पतंग उड़ाने वाले बच्चों के परिजनों की भी ज़िम्मेदारी बनती है कि बच्चों को ये डोर ना लेकर दें ओर डोर बेचने वालो की सूचना पुलिस को दे।